Type Here to Get Search Results !

शहर के युवा चिकित्सक डा0अभिषेक हुए मिस ग्लोब 2020 में सम्मानित

 शहर के युवा चिकित्सक डा0अभिषेक हुए मिस ग्लोब 2020 में सम्मानित 

संवाददाता मोतिहारी।पु0च0

गुरुग्राम के रैडिशन होटल में 20 दिसम्बर को आयोजित मिग मिस्टर इण्डिया ग्लोब और मिग मिस्टर एण्ड मिस इण्डिया ग्लोब 2020 समारोह में शहर के युवा चिकित्सक और रवीन्द्रनाथ मुखर्जी आयुर्वेद काॅलेज,मोतिहारी के पूर्व प्राचार्य एवं आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सक डा•दीपनारायण मिश्र के सुपुत्र डा•अभिषेक कुमार मिश्र को बतौर गैस्ट ऑफ आनर  से सम्मानित किया गया,जिसमें उन्हें एक मोमेन्टो और प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।इस अवसर पर डा•संजय कुमार सिंह,डा•अनिल कुमार सिंह,डा•एस•एन•पटेल,डा•आलोक कुमार,प्रो•रामनिरंजन पाण्डेय,पीयूपी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ•(प्रो•) कर्मात्मा पाण्डेय,वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय,राकेश कुमार तिवारी सहित शहर के अन्य प्रबुद्ध लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनायें दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.