Type Here to Get Search Results !

हथकड़ी निकाल चोर हुआ फरार।

 हथकड़ी निकाल चोर हुआ फरार।



 संवाददाता बेतिया/ पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के, सागर पोखरा पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार युवक, हथकड़ी सरका कर फरार हो गया, फरारी युवक रितिक कुमार उर्फ अंश बताया गया है, घटना के संबंध में, होमगार्ड जवान समेत दो पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है,  नगर थाना अध्यक्ष, राकेश कुमार भास्कर ने संवाददाता को बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार रितिक कुमार उर्फ अंश के फरार होने के मामले में, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है ,जिसमें होमगार्ड जवान, बलथर निवासी, विरेंद्र यादव व फरार होने वाले ऋतिक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, अपराधी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है,नगर पुलिस ने पूर्व में हुई चोरी की घटना में नौरंगाबाग के विकास कुमार ने पुलिस को बताया था कि नगर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में, सागर पोखरा निवासी, रितिक कुमार उर्फ अंश,नौरंगा बाग निवासी, एहसान मियां, दरोगा टोला निवासी, नूर मोहम्मद खान भी शामिल थे, इनके घरों पर छापेमारी करने पर ताला काटने वाले एक औजार, चोरी का कई मोबाइल भी बरामद किया गया है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.