Type Here to Get Search Results !

एम.फिल शोधार्थी के लिए मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया

 एम.फिल शोधार्थी के लिए मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया 



संवाददाता मोतिहारी।पु0च0

महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में 22 दिसंबर 2020 को एम.फिल शोधार्थी के लिए मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया । जिसमें विषय विशेषज्ञ के तौर पर असम विश्वविद्यालय, सिलचर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार सिन्हा और तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय, त्रिवरूवर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के सह आचार्य डॉ अखंडानंद शुक्ला एवं विभाग के शोधार्थी, छात्र एवं छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ भव नाथ पाण्डेय के निर्देशन में सत्र 2019-2020 के शोधार्थी अरुण कुमार शर्मा की मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। शोधार्थी श्री अरुण कुमार शर्मा ने सक्रिय रूप से विषय विशेषज्ञ के समक्ष अपने शोध कार्य को प्रस्तुत किया। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के प्रथम शोधार्थी अरुण कुमार शर्मा की मौखिक परीक्षा संपन्न होने पर महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रंजीत कुमार चौधरी ने उन्हें बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही विभाग के सहायक आचार्य डॉ मधु पटेल तथा विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने अरुण कुमार शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.