श्रद्धांजलि सभा आयोजित समस्तीपुर
आज समस्तीपुर शहर के स्टेशन चौक पर "गांधी स्मारक कमिटी के द्वारा समस्तीपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार इंजीनियर स्वर्गीय योगेंद्र पोद्दार की पुण्य -तिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी l अध्यक्षता साहित्यकार शिवेन्दु पांडेय ने किया। मौके पर वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा हुई जिसमें कहा गया वे एक पत्रकार के साथ साथ कवि व साहित्यकार भी थे। उन्होंने कई दैनिक पत्रों में संवाद प्रेषण, संपादन सहित पत्रकारिता जगत में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम को साहित्यकार शिवेन्दु पांडेय , विष्णु केडिया , पत्रकार राजकुमार राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , रंजीत कुमार रम्भू , कांग्रेस नेता रामविलास राय, पूर्व शिक्षक रामदेव महतो , रामसजीवन पांडेय , समाजसेवी विकास पोद्दार , लक्ष्मण कुमार आदि ने सम्बोधित किया l


