कोहरे व ठंड के कारण नदी में गिरा बाइक सवार, मौत
*ससुराल कल्याणपुर से घर आमापर गांव जगह था*
तस्वीर(मृतक और घटना स्थल पर उमड़ी भीड़)
कोटवा,(पूर्वी चंपारण ):घने कोहरे व ठंड के कारण ससुराल से घर वापस जारहा बाइक सवार युवक की नदी में गिरने से मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के अम्मापर गांव निवासी तीस वर्षीय राजकिशोर राय बताया जाता है। राजकिशोरअपने ससुराल बरहरवा कला पूर्वी पंचायत के कल्याणपुर खास से शनिवार की देर शाम अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में अदिया गांव के पास घने कोहरे के कारण नदी के किनारे बने रास्ते से असंतुलित होकर नदी ने गिर गया और गहरे पानी मे डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को युवक की तलाश घर वाले एवं ससुराल वाले रात से ही कर रहे थे। अत्यधिक ठंड एवं कुहरा होने के कारण रात में पता नहीं चला। सुबह शौच के लिए ग्रामीण निकले तो देखा कि बाइक नदी के किनारे गिरी है वहीं कुछ दूरी पर डूबा हुआ युवक भी दिखा। जिसके बाद सूचना पर युवक को खोज रहे परिजन वहां पंहुचे बाइक की पहचान की। इसके बाद नाव की मदद से मृतक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। मौके पर पंहुचे एएसआई राजीव कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया में डूबने से मौत है। वहीं पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।


