छात्रों ने जाति आवासीय प्रमाण पत्र के लिए अंचल में किया हंगामा
केसरिया/पू०च०
अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जाति आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने पर छात्रों ने हंगामा किया।रंजन कुमार, मुकेश कुमार, प्रवीण, समेत कई छात्रों ने बताया कि कई दिनों से जाति आवासीय प्रमाण पत्र के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन नहीं मिल रहा है। सैनिक बहाली में प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। वही सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा ने छात्रों को समझा बुझाकर हो हल्ला शांत कराया। सीओ ने बताया कि नयी तकनिकी में ऑनलाइन प्रमाण पत्र बन रहा है लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण बार बार ये समस्या उत्पन्न हो रही है। कई बार इसकी सूचना तकनिकी प्रकोष्ट को दी जा चुकी है। जल्द ही छात्रों की समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।

