Type Here to Get Search Results !

जरूरतमंदों के बीच हुआ कंबल जैकेट का वितरण

 जरूरतमंदों के बीच हुआ कंबल जैकेट का वितरण 



मोतिहारी।पु0च0 संवाददाता

शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक गरीबों के मसीहा डा० मंजर नसीम के अस्पताल प्रांगण में जरूरतमंदों के बीच ऊलेन कंबल और ऊलेन जैकेट का वितरण रविवार को किया गया l वही डॉक्टर नसीम ने बताया कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि ठंड अमीरी गरीबी को नहीं देखता है। ठंड की स्थिति को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया है जिससे ठंड से बचा जा सके। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश सचिव डा०मंजर नसीम,  अजय कुमार,जिला उपाध्यक्ष, मनोहर कुमार सिंह,जिला सचिव,उमाशंकर प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष,शकिल अहमद, प्रखंड सचिव,सद्दाम हुसैन,अनुमंडल सचिव,अकिल अहमद,पंचायत सचिव आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ हीकड़ाके की ठंढ के चलते बहुत सदस्य उपस्थित नहीं हो पाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.