Type Here to Get Search Results !

फुलपरास पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा एवं चाकू के साथ युबक को किया गिरफ्तार

 फुलपरास पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा एवं चाकू के साथ युबक को किया गिरफ्तार



संवाददाता मधुबनी फुलपरास थाना क्षेत्र के गट्टीपट्टी नहर पुलिया के निकट से एक लोडेड देसी कट्टा व रामपुरी चाकू के साथ एक बाइक समेत युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा ने शनिवार को थाना में प्रेस वार्ता के दौरान दी। बताया कि थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति व पुलिस दल गश्त करते हुए जब कालापट्टी से गट्टीपट्टी जाने वाले नहर पुलिया के पास पहुंचे, तभी पुलिस गाड़ी देखकर तीन युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल ने खदेड़ कर सुग्गापट्टी निवासी एक युवक इंद्रदेव महतो को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए इंद्रदेव महतो के पास से एक गोली लोड देशी कट्टा, टीपुआ डाइगर बरामद हुई। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने पर बताया गया है कि भागने वाला शत्रुघ्न महतो व फिरोज मंसूरी सुग्गापट्टी का निवासी है। डीएसपी ने बताया कि सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति व सअनि अंतु राम आदि उपस्थित थे। दरभंगा सोना लूटकांड को लेकर मधुबनी जिले में भी चल रही छापेमारी मधुबनी। दरभंगा में सोना के एक बड़े थौक विक्रेता के दुकान में हुई भीषण लूट की घटना में संलिप्त अपराधियों को दबोचने एवं लूट का सोना बरामद करने के उद्देश्य से दरभंगा की पुलिस मधुबनी पुलिस के सहयोग से जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक उक्त लूट कांड में संलिप्त किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी इस जिले से नहीं हुई है। लूट का सोना भी इस जिले से बरामद करने में दरभंगा पुलिस को सफलता नहीं मिली है। हालांकि, इस मामले में दरभंगा पुलिस द्वारा जिस बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है, उससे मिले इनपुट के आधार पर मधुबनी जिले के भी कई थाना क्षेत्रों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। लेकिन, पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है। इस मामले में मधुबनी पुलिस के आला अफसर भी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। जिले के पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि यह कांड दरभंगा से जुड़ा है और वहां के पुलिस अधिकारी ही इस मामले में कुछ बता सकते हैं। हालांकि, जिले में चल रही छापेमारी की पुष्टी पुलिस कप्तान डॉ. सत्यप्रकाश ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.