Type Here to Get Search Results !

डीएसपी आशीष आनन्द के नेतृत्व मे बपयलिस ने234 लीटर शराब बरामद

 डीएसपी आशीष आनन्द के नेतृत्व मे बपयलिस ने234 लीटर शराब बरामद


शराब तस्कर को पकड़ने के लिए जिओ डॉग की ली गई मदद


वॉइस ऑफ इंडिया संवादाता मधुबनी


एसडीपीओ आशीष आनन्द की अगुआई में शराब कारोबारि की कमर तोड़ने के लिए अब पुलिस अपने साथ जीओ डॉग को शामिल कर लिया है। जीओ डॉग उस प्रजाति का कुत्ता है जो दूर से ही सूंघकर यह पता लगाने में माहिर होता है कि बोतल बंद या बोतल खुली शराब किस घर में रखी गई है। एसडीपीओ आशीष आनन्द शनिवार को भैरवस्थान पुलिस के साथ नरूआर गांव पहुंचे। पुलिस के साथ जीओ डॉग भी था। गुप्त सूचना मिली थी गांव के एक घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब है। पुलिस जब गांव पहुंची तो जीओ डॉग घूमते घूमते एक घर के नजदीक रूक गया। उक्त घर स्वर्गीय भोगी झा के पुत्र पवन झा का था। पुलिस ने जब उक्त घर में छापामारी की तो घर से 624 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। जो 26 कार्टून में उनके आवासीय घर में रखा हुआ था। शराब की कुल मात्रा 234 लीटर हुआ। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि शराब क्लीन अभियान लगातार जारी रहेगा। अब शराब गिरफ्तारी अभियान में जमानत पर रिहा हुए अभियुक्तों की जमानत रद कराने पर भी पुलिस ध्यान केन्द्रित करेगी। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति दोबारा जेल जा रहे हैं या दोबारा शराब कारोबार में लिप्त पाए जा रहे हैं, उनके पूर्व में लिए गए बेल कैंसिलेशन के लिए भी पुलिस प्रस्ताव देगी। ताकि एक बार न्यायिक हिरासत में जाने के बाद लोग अपने में सुधार कर सके और दुबारा इस शराब धंधा को नहीं अपनाएं। एसडीपीओ ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि लोग जेल से निकलने के बाद फिर से इस धंधे को शुरू कर देते हैं। जिससे पुलिस की परेशानी लगातार बढ़ती रहती है। शनिवार को जिस पवन झा के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। भैरवस्थान पहुची श्वान दस्ता टीम में विनीत कुमार एवं अमित कुमार दरभंगा से आए थे। स्वान जिओ नाम के डॉग दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी जिले में छापामारी अभियान के लिए जाती है। ये डॉग टीम आईजी के निर्देशानुसार रोस्टर में जाती है। शनिवार के अभियान में एसडीपीओ के साथ एएसआई मनोज कुमार, पंकज कुमार चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पवन झा एवं उनकी पत्नी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.