Type Here to Get Search Results !

संदिग्ध स्थिति में बालक की मृत्यु से सनसनी

 संदिग्ध स्थिति में बालक की मृत्यु से सनसनी



 संवाददाता मैनाटांँड़/पश्चिमी चम्पारण:- स्थानीय थाना क्षेत्र के संतपुर परसौनी गांव में संदिग्ध स्थिति में एक दस वर्षीय बालक कि मौत होने से अटकलों का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। मृत बालक उमेश दास का 10 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत बजरंगी कुमार शनिवार के सुबह से ही गन्ने के खेत मे गन्ना छिलने गया था। उसके बाद वह घर के अन्य कामकाज भी किया तथा शाम मे खेलकर अपने घर आया। लेकिन शाम 7:00 बजे अपने बिछावन पर मृत पाया गया। हालांकि परिजनों ने शव का आनन-फानन मे दाह संस्कार कर दिया। जो बात लोगों को  सोचने पर मजबूर कर रही है। जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं। इस मौत को कई बिंदुओं से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक के मौसी लालपरी देवी ने आरोप लगाते हुए मीडिया को बताया कि बजरंगी कुमार के पिता उमेश दास काठमांडू रह कर मजदूरी करते हैं। बजरंगी कुमार की मां आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व खुदा को प्यारी हो गई। घर में बजरंगी की सौतेली मां भवानी देवी थी जो उसके साथ मारपीट की तथा मारपीट के दैरान उसके सीने पर गंभीर चोट लग गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वही भवानी देवी ने इस इल्जाम को खारिज करते हुए बताई कि मैंने इस तरह का कोई सलूक नहीं किया। ये मुझे भी पता नहीं कि मेरे बेटे की मौत कैसे हो गई है।मै खुद परेशान हु। वहीं थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। लेकिन किसी के द्वारा शिकायत नहीं किया गया है परिजनों ने ठंड से मौत बताया है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.