आठ दिवसीय नोडल टीचर्स ट्रेनिंग का समापन समारोह संपन्न
संवाददाता,मोतिहारी।पु0च0
आठ दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। यह मदरसा अंजुमन इस्लामिया में यूनाइटेड नेशनल पापुलेशन फंड एवं बिहार मदरसा एजुकेशन बोर्ड बिहार सरकार जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली तथा मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के सौजन्य से एजुकेशन प्रोग्राम इन मदरसा ऑफ बिहार के अंतर्गत आठ दिवसीय नोडल टीचर्स ट्रेनिंग का समापन समारोह संपन्न हुआ।इस प्रोग्राम के अंतर्गत चंपारण के 40 मदरसों के 80 नोडल टीचर्स को प्रशिक्षित किया गया lजिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में सेल्फ कॉन्फिडेंस, सेल्फ डिसीजन ,मेकिंग लाइफस्टाइल ,का विकास कराना है lताकि बच्चे अपनी पढ़ाई बीच में रोक ना सके lसाथ ही एक जिम्मेदार नागरिक बन सकेंl समापन समारोह का संचालन सचिव मदरसा अंजुमन इस्लामिया मोतिहारी डॉ परवेज अजीज ने कियाl साथ ही प्रशिक्षित शिक्षकों से कहा कि आप सभी एजुकेशन के इस नए सिस्टम से अपने अपने मदरसों के बच्चों को लाभान्वित करें lसमारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर नसीम अहमद ने किया ।वही इस समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद पति भोला गुप्ता थेl मौके पर इफ्तिखार अहमद, अब्दुल कासिम ,डॉ खुर्शीद अजीज के साथ-साथ अंजुमन इस्लामिया के सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे l

