Type Here to Get Search Results !

एथलेटिक्स क्लब के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण व एक ने जीता सिल्वर मेडल। सुगौली में आयोजित था जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता

 एथलेटिक्स क्लब के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण व एक ने जीता सिल्वर मेडल।



सुगौली में आयोजित था जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता



मोतिहारी।पु0च0

जिला भारोत्तोलन संघ पूर्वी चम्पारण के तत्वावधान में आयोजित जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता जो कि सुगौली के एम जे के स्टेडियम में रविवार को आयोजित किया गया था। जिसका संचालन भारोत्तोलन संघ के जिला सचिव मोहम्मद रुस्तम ने किया । उसमें भाग लेते हुए ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ग व एक सिल्वर मेडल जीतने का सौभाग्य प्राप्त किया।ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के आदर्श ने इकसठ किलोग्राम (अंडर-20)कैटोगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया, इकसठ किलोग्राम(सीनियर)कैटोगरी में अभिषेक ने सिल्वर मेडल जीता, इक्यासी किलोग्राम(अंडर-16)कैटोगरी में उज्जवल ने स्वर्ण पदक हासिल किया, नवासी किलोग्राम(अंडर-14)किलोग्राम कैटोगरी में प्रत्यूष ने स्वर्ण पदक जीता वही छियानवे किलोग्राम(अंडर-18)कैटोगरी में रविभूषण ने स्वर्ण पदक हासिल कर गौरवान्वित किया। ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करने व मैडल जितने पर ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह ब्रावो फार्मा के चेयरमैन राकेश पांडेय ने खिलाड़ियों, भानु प्रकाश  टीम कोच सौरभ भारद्वाज व टीम मैनेजर जयंत राज को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर पर भी आप सभी बेहतर प्रदर्शन कर चम्पारण का नाम रौशन करें।वही ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करने व चार स्वर्ग व एक सिल्वर मेडल जीतने पर रेहान, राजेश रंजन, विवेक सिंह, विनय कुमार, जितेंद्र ठाकुर, पिंटू सिंह, धीरज सर्राफ, सनी बाजपेयी, नितेश सिंह, रविकेश मिश्रा, उपेन्द्र पटेल, वीरेंद्र प्रसाद साहू, वरुण पटेल, मनीष कुमार, अनूप कुमार, सोनू तिवारी, मोहित मणि इत्यादि ने बधाई दी व खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आशा की जानकारी शैलेंद्र मिश्र बाबा ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.