छात्रों के बीच हुआ चावल का वितरण
संवाददाता,मोतिहारी।पु0च0
प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर में छात्रों के बीच मंगलवार को चावल का वितरण किया गया।वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अशरफ ने बताया कि सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में बच्चों को चावल दिया जा रहा हैl जिसमें बच्चों को 4 किलो 800 ग्राम चावल दिया जा रहा है।वही राशि बच्चों के खाते में जाएगा।साथ ही उन्होंने बताया कि 35 बच्चों को पूर्व में चावल दिया जा चुका है।शेष बच्चों को अभी दिया जा रहा है।मौके पर कोऑर्डिनेटर संबंधित सीआरसीसी सुबोध कुमार ,दीपक कुमार सहित छात्र के परिजन उपस्थित थे ।

