Type Here to Get Search Results !

शहर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में रौनक लौटी।

 शहर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में रौनक लौटी। 



 बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- ईसाई समुदाय का महान पर्व, क्रिसमस को मनाने में अभी 3 दिन शेष रह गया है, मगर ईसाई परिवारों में क्रिसमस को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है, बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है ,इसके चलते बाजारों में रौनक भी चरम सीमा पर पहुंच गई है, शहर के अंदर गिरजाघर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ,रंग रोगन का अंतिम दौर है, क्रिसमस गैदरिंग के जरिए खुशियां बांटने का दौर तेजी से चल रहा है ,गिरजाघर के फादर ने संवाददाता को बताया कि चर्च में साज-सज्जा का काम प्रगति पर है ,प्रभु ईसा मसीह के जन्म स्थली गौशाला के निर्माण की रूपरेखा तैयार हो रही है, ईसाई धर्मावलंबियों के गांव इमेजिया टोला रामपुर ,कमलनाथ नगर आदि में क्रिसमस को लेकर उत्साह चरम पर है, देर रात तक कैरोल गायन का कार्यक्रम चल रहा है, इसकी तैयारी बच्चे ,बूढ़े, महिला, पुरुष,गरीब अमीर, काला गोरा सभी लगे हुए हैं, सभी अपने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाने में अत्याआधुनिक विधि का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि इन लोगों का घर अति सुंदर, भावनात्मक, आकर्षक दिखाई पड़े ,ठीक इसी तरह गिरजा घरों को भी बड़ी आकर्षक ढंग से, आधुनिक साज सज्जा से सजाया जा रहा है,इस वर्ष, पूर्व  वर्ष की भांति लाइटनिंग की व्यवस्था गजब की होगी, रात्रि 12:00 बजे  के बाद पूजा-पाठ और इबादत करने में लोगों को सहायता मिलेगी। क्रिसमस के बाद ईसाई समुदाय के लोगों में शादी विवाह की परंपरा जोरों पर रहती है,इन्हीं कम दिनों के अंदर ईसाई समुदाय के लोग शादी विवाह की रस्म को अंजाम देते हैं,यही परम्परा विगत कई वर्षों से देखी जा रही है। देश और विदेश से आए हुए ईसाई समुदाय के लोग आपस में एक दूसरे को गिफ्ट एवं अन्य तोहफा देकर एक दूसरे से मिलने का काम करते हैं तथा अपनी खुशियां को बांटते हैं। समस्त के मौके पर अन्य धर्म के लोगों को भी ईसाई समुदाय के लोग निमंत्रण देकर अपने घरों पर बुलाकर, क्रिसमस का केक व खाने- पीने का अच्छा इंतजाम करते हैं, जिससे संप्रदायिक सद्भावना का मिसाल नजर आता है। ईसाई समुदाय के लोग बडे ही, मिलनसार,भाऊक,प्रेमी, सहनशील हुआ करते हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.