23 से 26 दिसंबर तक 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक।
बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आदेश के आलोक में ,जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में, 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी ,इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं, तथा संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में, आशा कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, प्रशिक्षण के उपरांत सभी आशा कर्मियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर विटामिन ए की खुराक पिलाना अनिवार्य बताया गया है, इसके अलावा आशा कर्मियों के द्वारा डोर टू डोर घूम कर भी इस तरह के बच्चों को खुराक पिलाने का आदेश निर्गत किया गया है, खिलाने के क्रम में, कोरोना महामारी के मद्देनजर, सभी कर्मियों को मास्क, व सैनिटाइजर का प्रयोग करने का भी आदेश है, वही जिस बच्चे को खुराक देनी है ,उसके अभिभावक( माता - पिता) से यह कहे कि वे लोग अपने घरों से साफ चम्मच लेकर आएं, तभी उसी चम्मच में दवा दी जाएगी, जिससे सतर्कता बनी रहे, साथ ही सफाई का ध्यान रहे।।

