Type Here to Get Search Results !

जिला प्रशासन का चला अतिक्रमणकारियों पर डंडा।

 जिला प्रशासन का चला अतिक्रमणकारियों पर डंडा।



 बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा शहर के कई भागों में, समकली अभियान चलाकर,अतिक्रमणकारियों पर,अतिक्रमण किए गए भूमि को खाली करने  व सड़क के किनारे ट्रक, गाड़ी ,बस खड़ा करने पर करवाई की गई, जो नगर के स्टेशन चौक से भीटू छावनी वाला रोड मे सामने चला अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का डंडा, कई सामान किए गए जप्त। उक्त बातों की जानकारी , संवाददाता को सदर एसडीओ,विद्यानंद पासवान ने दी, उन्हों ने बताया कि शहर में आए दिन जाम की समस्या हो रही थी ,जो कि सड़क के किनारे अधिकतर वाहन लगाए जा रहे हैं, जिससे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है ,जिसको लेकर उक्त कार्रवाई की जा रही है, इस दौरान जो भी रोड के किनारे वाहन लगाते हुए पाए जाएंगे ,उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ,इस मौके पर अनिल कुमार एसडीएम, रामाकांत प्रसाद अंचलाधिकारी, विजय कुमार अंचल निरीक्षक, मुफस्सिल थाना ,नगर परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.