Type Here to Get Search Results !

मौलाना मजहरूल हक की 154 वी जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

 मौलाना मजहरूल हक की 154 वी जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम का  हुआ आयोजन ।



 बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- सत्याग्रह भवन में चंपारण सत्याग्रह के महान नायक महान स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सच्चे मित्र मौलाना मजहरूल हक की 154 जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, गांधीवादी चिंतको  ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं मौलाना मजहरुल हक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पीस एंबेसडर सह सचिव ,सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन, डॉ एजाज अहमद (अधिवक्ता) ने कहा कि आज ही के दिन आज से 154 वर्ष पूर्व 22 दिसंबर 1866 को चंपारण सत्याग्रह के महानायक मजहरुल हक का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। उनका सारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। 10 अप्रैल 1917 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह के लिए जब पटना पहुंचे तब मौलाना मजहरूल हक के साथ बैठक कर चंपारण सत्याग्रह की रूपरेखा तैयार की गई! देखते ही देखते लगभग 30 वर्षों बाद ही भारत अंग्रेजों की दासता से आजाद हो गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ,शंभू शरण शुक्ल, बिहार विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के, डॉ0शाहनवाज अली ,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ,अमित कुमार लोहिया एवं जाकिर मोहम्मद शेख ने  कहा कि मौलाना मौजूद हक की 154 वीं जन्मदिवस पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन ने पुन: सरकार से मांग करती है कि देश के प्रत्येक जिलों में लगभग 10 हजार क्षमता के आपदा क्लिनिक का स्थापित की जाए ताकि भविष्य में आने वाले किसी भी प्राकृतिक आपदा से भारत को बचाया जा सके। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आपदाओं से बचने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए प्रत्येक जिलों में 10 हजार क्षमता आपदा क्लीनिक सरकार द्वारा अविलंब निर्माण कार्य आरंभ किया जाए। यही होगी स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 154 वी जन्मदिवस पर सरकार द्वारा  सच्ची श्रद्धांजलि!।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.