Type Here to Get Search Results !

नूरचक चौक पर नावालिग लड़का फंदा लगा कर किया आत्महत्या

 नूरचक चौक पर नावालिग लड़का फंदा लगा कर किया आत्महत्या

वॉइस ऑफ इंडिया संवाददाता मधुबनी



बिस्फी थाना क्षेत्र के नुरचक चौक पर दर्जी का काम कर रहे बेनीपट्टी के मो .गुलाब के बारह वर्षीय पुत्र मो.सोनू का शव अपने ही दुकान मे फंदे से लटका हुआ शनिवार को दोपहर में मिला । बताया जाता है कि मो.गुलाब नुरचक चौक पर वर्षो से किराए के दुकान में दर्जी का काम कर रहा था ।इधर कुछ दिनों से अपने साथ अपने पुत्र को भी रखता था ।बिगत तीन दिनों से किसी काम से वह अपने घर चले गए थे ।दुकान पर उसका लड़का अकेले रह रहा था ।शनिवार को दुकान के आस पास के लोगो ने दुकान का शटर आधे खुला हुआ लगभग तीन बजे देखा ।लोगो ने दुकान में झांका तो देखा तो लड़के को फंदे से लटका हुआ देख उसके परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी ।मौके पर उसके परिजन एवं पिता पंहुच दुकान का शटर खोला तो अपने पुत्र को मृत अवस्था मे फंदे से लटकता हुआ देखा । सूचना पाते ही बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई मायाशंकर सिंह, एवं एएसआई सुरेश चौधरी मौके पर पंहुच शव को अपने कब्जे में कर छान विन शुरू कर दी । मृतक के पिता मो.गुलाब के आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।दिए गए आवेदन में मृतक के पिता ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है ।साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है । थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.