Type Here to Get Search Results !

अलग-अलग जगहों पर दो शराब तस्करों को बिस्फी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 अलग-अलग जगहों पर दो शराब तस्करों को बिस्फी पुलिस ने किया गिरफ्तार


 बिस्फी मधुबनी


बिस्फी पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के परसा गांव के निकट एक शराब कारोबारि को शराब के साथ दबोच लिया।65 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक कारोबारि को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार कारोबारि की पहचान थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी भोला पासवान के रूप में हुई है।वहीं रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बलहा पुल पर बैंगरा की ओर से आ रही एक कार नंबर DL 3C AP.5866 को रोककर तलाशी ली तो एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान रघौली गांव निवासी रौशन कुमार यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों शराब धंधेबाज के विरुद्ध मद्य निषेद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.