Type Here to Get Search Results !

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़

 जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़


वीरपुर संवाददाता वॉइस ऑफ इंडिया

 बेगूसराय के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के आदेश पर शनिवार को वीरपुर थाना में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे हेतु जनता दरबार का अयोजन किया गया।जिसमें फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी।अंचलाधिकारी ललिता कुमारी एवं थानाध्यक्ष सुचित कुमार के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में कुल 18  आवेदन प्राप्त हुए।सीओ ललिता कुमारी ने आपसी समझौते के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर 6  मामलों का निष्पादन किया।जबकि 12 मामलों से संबंधित नोटिस जारी कर अगले सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गयी। मौके पर सीआई मुकेश कुमार दास,वरीय लिपिक कैलाश राम सहित सैकड़ों फरियादी उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.