दिल जीता है चुनाव भी जीतेंगे : डॉ. दीपक कुमार
मोतिहारी।पु0च0
रालोसपा पार्टी की विधानसभा चुनाव की समीक्षा सह आगे की रणनीति पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष जे पी सिंह ने की, बैठक अमन हॉस्पिटल, बैंक रोड मोतिहारी सभागार में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से आये हुए प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजबल प्रसाद एवं प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा उपस्थित थे। बैठक में मोतिहारी विधानसभा के पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं GDSF गठबंधन दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में पार्टी के हार पर समीक्षा किया गया।समीक्षा में यह बात सामने आई की पार्टी पूरी मुस्तैदी से चुनाव लड़ी। रालोसपा तीसरा स्थान प्राप्त किया।पार्टी की उपस्थित जन जन तक पहुंचा है, परंतु GDSF गठबंधन लेट से हुआ जिसके कारण नुकसान हुआ।एनडीए गठबंधन एवं महागठबंधन द्वारा वोटों की खरीद-फरोख्त की खबरें भी आई है, धन बल एवं बाहुबल का प्रयोग भी हुआ। जिससे जीडीएसफ़ को नुकसान हुआ। हालांकि चुनाव के बाद एक बात निकल कर आई है कि पार्टी की लोकप्रियता मोतिहारी विधानसभा सहित पूरे बिहार के विधानसभा में बढ़ी है जो भविष्य के लिए शुभ संकेत है ।अगले रणनीति पर चर्चा करते हुए सभी लोग ने कहा कि हम लोग चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं हारे हैं ।आगे अभी के मुकाबले 50 गुना ज्यादा ताकत से पार्टी का संगठन विस्तार होगा और पार्टी को 2024 के लोकसभा एवं 2025 विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएंगे ।बैठक के उपरांत डॉ दीपक कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि "तूफान में ताश के महल नहीं बनते, रोने से बिगड़े हुए मुकद्दर नहीं बदलते हैं। सारी दुनिया को जीतने का हौसला रखें बंदे, क्योंकि एक हार से कोई फकीर और एक जीत से कोई सिकंदर नहीं बनते। डॉ दीपक कुमार ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया एवं आशा व्यक्त किया जो मतदाता बंधुओं को। इस बार उनको वोट नहीं दिए हैं, अगले बार जरूर देंगे।डॉ दीपक कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं मोतिहारी का सेवा करते रहूंगा और आने वाले चुनाव को मजबूती से लड़ूंगा!मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, जिला अध्यक्ष जयमंगल मेहता, सुरेंद्र प्रसाद, रामपुकार सिंहा, रूपलाल प्रसाद, जंगबहादुर कुशवाहा, मधु सिंह, गणेश कुशवाहा, प्रकाश कुमार, मोतिहारी प्रखंड अध्यक्ष जेपी सिंह, जिला महासचिव ओमप्रकाश पासवान, प्रदेश महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अंगेश कुमार, प्रदेश संगठन सचिव राजनारायण प्रसाद, नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, मोतिहारी प्रखंड उपाध्यक्ष शत्रुघन यादव कौशल किशोर, प्रमुख प्रसाद, पप्पू कुमार, रंजीत कुमार, नितेश कुमार, अजय वर्मा, विवेकानंद गुप्ता, अनिल कुमार, नरेश प्रसाद, नितेश कुमार, अमन सागर, जयनारायण ठाकुर, सत्यम कुमार, वरुण कुशवाहा आदि मोतिहारी के पदाधिकारी गण गणमान्य लोग उपस्थित थे।

