Type Here to Get Search Results !

किसानों ने पीएम मोदी की बात सुनी ।

  किसानों ने पीएम मोदी की बात सुनी ।





 केसरिया/पू०च०



 स्थानीय प्रखण्ड परिसर स्थित किसान भवन में कृषि विभाग द्वारा आयोजित  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने पीएम मोदी की बात सुनी, प्रखण्ड कृषि समनवयक संजय कुमार सिंह ने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की किस्त जारी की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बटन दबाकर नौ करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किया। किसान नेता सुमित कुमार सिंह ने बताया कि पीएम ने किसानों के सौगात देने का काम किया है,  केन्द्र  सरकार किसान के साथ हर कदम पर खड़ी है। किसान चाहे जिसे अपनी उपज बेचना चाहे, सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि एक मजबूत कानून किसानों के पक्ष में खड़ा रहे। कार्यक्रम में बीईओ विजय सिंह, एटीएम दिलीप कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, विवेक गुप्ता, अतुल कुमार पाण्डेय, मुना सिंह, अजीत कुमार पाण्डेय, बीरेन्द्र मिश्रा, भाजपा नेता सुमित कुमार सिंह,राजदीप कुशवाहा, संतोष पासवान, सुमन पाण्डेय, चुन्नु सिंह,समेत कई लोग उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.