पहाड़पुर.
प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी में
शुक्रवार को प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से लाभान्वित प्रगतिशील किसान परिवार के खाते में क़िस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के डॉ मधुसूदन कुंडू व भारतीय कृषि अनुशंधान परिषद सदस्य सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता केवीके प्रधान डॉ.अभिषेक प्रताप सिंह,वैज्ञानिक डॉ.आशीष राय डॉ. शैलेन्द्र रजक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अलग-अलग राज्यो के किसानों से उनकी समस्या को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीधे बात किया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि सुशासन का ज्वलंत उदाहरण आज आपको देखने को मिल रहा है जब दिल्ली से जो रुपया गरीबों के लिए चलता है वह सीधे उस गरीब किसान के खाते में एक बटन दबाते ही पहुंच गया. पहले यह पैसा दिल्ली से चलने के बाद किसानों तक 15 प्रतिशत ही पहुंचता था लेकिन आज इसमें किसी प्रकार की कोई कटौती नही है . विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह कृषि विज्ञान केन्द्र जिले का अद्वितीय केन्द्र होगा . मेरे फंड का पहला राशि इस परसौनी विज्ञान केन्द्र मे दिया जाएगा . वहीं विधायक ने बताया कि लगभग तीन करोड़ की राशि केन्द्र सरकार के द्वारा इस कृषि केन्द्र के लिए निर्गत हो चुका है . बहुत जल्दी ही इस कृषि विज्ञान केन्द्र से स्थानीय किसानों को लाभान्वित किया जाएगा .
मौके पर डॉ. अभषेक प्रताप सिंह,डॉ. आशीष राय,डॉ. शैलेन्द्र रजक,नवीन कुमार,भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र ठाकुर,राजीव शुक्ला,प्रेम कुमार गुप्ता,ईश्वर चन्द्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष रघुवंश सिंह,चंद्रकिशोर सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य नारायन दीक्षित,
बीएओ हारून रशीद,रामनरेश प्रसाद,प्रेमचन्द्र शर्मा,चन्द्र,आनंदी प्रसाद,राजन प्रसाद,ऋषि गिरी,अमरेन्द्र कुमार मुन्ना,कमलेश ठाकुर,जीतेन्द्र पाण्डेय,सदन साह रघुवर दयाल, शिवकुमार मांझी राघवेन्द्र सिंह,हरेंद्र प्रसाद राय,प्रवीण कुमार,सुभाष चंद्र शर्मा,शम्भु प्रसाद यादव,एसएमएस रवि कुमार,सुरेश प्रसाद,संजय पासवान, कुमार राघवेन्द्र,अरविंद कुमार,सहित कई किसान मौजूद थे.

