Type Here to Get Search Results !

*देशी, विदेशी शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 *देशी, विदेशी शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल*



संवाददाता ठाकुर वरुण कुमार।


समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत खानपुर थाना क्षेत्र में बिसनपुर आभी पंचायत के समन्ना गांव में शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 


आपको बताते चलें कि खानपुर थाना क्षेत्र के भोरे पंचायत के तालएघरा गांव के ब्रह्मदेव सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि समना गांव में एक कारोबारी दारू लेकर जा रहा है। तभी हम लोगों ने अपने दल बल के साथ जांच करवाई तो मोटरसाइकिल संख्या -BR-33AA-5345 समेत  12 लीटर देसी महुआ शराब एवं 2 लीटर अंग्रेजी शराब 180ml के साथ गिरफ्तार किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में भी इसके भाई को दारू के कारोबार में जेल भेजा जा चूका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.