Type Here to Get Search Results !

राज्य परिषद् की बैठक को सफल बनाने को लेकर आइसा जिला पदाधिकारी का बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय

 *राज्य परिषद् की बैठक को सफल बनाने को लेकर आइसा जिला पदाधिकारी का बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय*



*शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के लिए आंदोलन होगा तेज -  आइसा*


 संवाददाता ठाकुर वरुण कुमार

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में आइसा जिला पदाधिकारी का बैठक शंकर टॉकीज रोड  स्थित एक निजी कोचिंग में हुआ। जिसकी अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज तथा संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा - रोजगार को बाजारीकरण एवं निजीकरण कर उच्च शिक्षा से गरीब मध्यमवर्गीय छात्रों को वंचित करने का सरकार साजिश कर रही है उसी तरीके से नौजवानों को रोजगार के नाम पर सरकार गुमराह कर रही है बीएसएससी का अभी तक मेंस परीक्षा नहीं ली गई है और ना ही एसस्टेट का परिणाम घोषित की जा रही है बिहार विधानसभा चुनाव के समय 19 लाख रोजगार देने की वादा को आइसा सरकार को याद दिलाएगी और रोजगार के लिए आंदोलन करेगी। वही देश में किसानों का तीनों किसान विरोधी कृषि कानून वापस लेने को लेकर चल रहे आंदोलन को आइसा समर्थन करते हुए सरकार से किसान विरोधी कृषि बिल वापस लेने की मांग की है।


वहीं आइसा नेताओं ने दरभंगा में आहूत 30-31 दिसंबर को आइसा के राज्य परिषद के बैठक को सफल बनाने के लिए आइसा कार्यकर्ताओं से अपील की गई तथा शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं छात्रवृत्ति के लिए आइसा सदस्यता अभियान चलाते हुए छात्रों को गोलबंद कर संगठन को मजबूत बना कर मजबूत आंदोलन खड़ा करेगी। वहीं बैठक में कार्यालय सचिव राजू कुमार झा, जिला सचिव जितेंद्र कुमार साहनी, दीपक कुमार यादव, राजू कुमार, मो. जावेद  रवि रंजन, ब्रज किशोर इत्यादि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.