Type Here to Get Search Results !

बढ़ते ठंड को देख ईनायतपुर धमौन मे समाजसेवी परमानंद सैंकड़ो लोगो के बीच बांटा कंबल

 बढ़ते ठंड को देख ईनायतपुर धमौन मे समाजसेवी परमानंद सैंकड़ो लोगो के बीच बांटा कंबल



संवाददाता पटोरी उदय कुमार


शाहपुर पटोरी समस्तीपुर  इलाके मे बढ़ते ठंड ने जहाँ लोगो को कांपने पर मजबूर कर दिया है वही इलाको मे रहने वाले गरीबो की मदद एवं ठंड से बचाव को लेकर समाजसेवियों के हाथ गरीबो की ओर बढ़ने लगे हैं । इसी कड़ी मे शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के ईनायतपुर गाँव निवासी समाजसेवी परमानन्द राय ने सैंकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण समारोह पूर्वक किया । उक्त अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा समाजसेवी श्री राय ने कहा कि गरीब भगवान का रूप होते है उनकी सेवा करना ही समाज की सेवा है। मौके पर सौरभ राज, राजबली राय, देवानन्द राय, शोभानंद राय, अंकित राज, धनंजय राय, सदानंद राय, पवन पासवान, रामप्रसाद राय, अविनाश चन्द्र राय, एवं रामाकांत राय सहित सैंकड़ो महिला पुरुष मौजुद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.