सुसुराल आए युवक ने अपने बाइक में लगाई आग
वॉइस ऑफ इंडिया संवादाता
केसरिया/पू०च, स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड न० 10 निवासी राजेश कुमार के घर आए दामाद ने नशे की हालत में अपनी बाइक में आग लगा दी। जिसका विरोध ससुराल पक्ष के परिजनो ने किया तो उसके साथ भी उक्त नशेबाज ने मारपीट किया। उसके बाद परिजनो ने उसे पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना अन्तर्गत आमवारा गाँव का चंचल कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति अपने ससुराल में आया था नशे में धुत था। परिजनो के सूचना पर पुरानी बाजार स्थित ससुराल से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया।

