राम राम हरे हरे ! धुन के साथ सार्वजनिक अष्टयाम शुरू
केसरिया/पू०च० वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता
, नगर पंचायत के रामजानकी मंदिर आखरा पोखर स्थित शनिवार को विवाह पंचमी के अवसर पर विशेष पुजा व दो दिवसीय राम नाम धुन के साथ आष्टयाम शुरू की गई, इस मौके पर मंदिर में दो दिनों तक रामचरित मानस का पाठ भी किया गया। पंडित संजय कुमार पाण्डेय, व प्रमोद मिश्र के देख रेख में विधि विधान से वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की गयी। भक्त जय प्रकाश पाठक, भगवाधारी नितेश कुमार ने बताया कि राम विवाह पंचमी के अवसर पर इस मंदिर में वर्षों से वे नित पूजा-अर्चना और सार्वजनिक वार्षिक अष्टयाम का आयोजन करते आ रहे हैं। अष्टयाम में कई कीर्तन मंडली बड़ी उत्साह के साथ भाग लेते हैं। खासकर इस बार का माहौल पुरा भक्तिमय हो रहा है। मौके पर आयोजन समिति के , रवि पाठक, रूपेश पाठक, भगवा धारी नितेश, पंकज पाठक, विजय कुमार, दिलशेद कुमार, अंकित कुमार,समेत कई लोग उपस्थित थे ।



