Type Here to Get Search Results !

सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सिओ से लगाईं गुहार

 सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सिओ से लगाईं गुहार।


वॉइस ऑफ इंडिया संवाददाता

शमशाद अजीज। 

नौतन/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय अंचल क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन एवं चार में मोहर यादव के घर से लेकर राजकीय उत्कर्मीत उच्च विद्यालय शिवराजपुर तक मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर शिवराजपुर निवासी संजय पांडे ने नौतन  अंचलाधिकारी कुमार भास्कर को आवेदन  दिया है। बताया कि गाँव से प्रखंड मुख्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क में मोहर यादव के घर से उत्क्रमित उच्च  विधालय शिवराजपुर तक लोगों द्वारा सड़क के किनारे पक्का मकान एवं कच्चा मकान मवेशी के लिए नाधं एवं खाद गोबर रखा गया है। जिसके कारण मालवाहक ट्रक एवं शादी विवाह में गाड़ी आने जाने में भारी कठीनाईयो को झेलना पड़ता है। जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती है। इस संदर्भ में नौतन अंचलाधिकारी कुमार भास्कर ने बताया कि  कर्मचारी को रिपोर्ट के लिए दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद करवाई की जाएगी।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.