Type Here to Get Search Results !

आग लगी में चार घर जले ,हजारो की संपत्ति खाक

 आग लगी में चार घर जले ,हजारो की संपत्ति  खाक



 न्यूज़ कोटवा संवाददाता


कोटवा,(पूर्वी चंपारण )प्रखंड क्षेत्र के बाथना पंचायत के वार्ड एक के रतनपुर टोले में रविवार की देर रात्रि अगलगी की में चार लोगो का आवासीय घर जलकर राख हो गया।आगलगी में मेघू राय, बागड़ राय, नागेन्द्र राय,सुरेन्द्र राय एवं लालबाबू राय का आवासीय घर जलकर राख हो गया।इस दौरान घर में रखे कपड़ा ,जेवर, बर्तन,अानाज सहित आनाज रखने के लिए बनाये गए बेरहि सहित सभी सामान जल कर राख हो गया।घर के सभी सदस्य सो रहे थे तभी आचनक एक घर से निकली चिंगारी ने सभी घरों को अपने आगोश में ले लियाऔर देखते ही देखते सभी घरों में आग फैल गई।ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर से प्रयास कर आग पर काबू पाया गया तब तक सब खत्म हो गया था।सीओ इंद्रासन साह ने बताया कि आगलगी से हुए नुकसान के आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है।पीड़ित परिवारों के बीच 9800 रुपए दिया गया।वहीं मुखिया जितेंद्र यादव ने पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.