आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ सामाजिक अंकेक्षण
तस्वीरे(आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित लोग)
संवाददाता, कोटवा
कोटवा, (पूर्वी चंपारण ):समेकित बाल विकास सेवाओ को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सरकार के निर्देश पर सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक किया गया।प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने केंद्र पर सामाजिक अंकेक्षण कराया।समाजिक अंकेक्षण समिति समुदाय आधारित संस्था एवं सहायता समूह के सदस्य तथा पोशाक क्षेत्र के लाभुक की उपस्थिति में सेविकाओं ने अपने केंद्र पर वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में बैठक की। सेविका ने केंद्र पर चल रही सभी सेवाओ को बैठक में आये सभी सदस्य को अवगत कराया ।इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र को नियमित संचालन ,बचो की उपस्थिति ,बच्चो को नियमित टीकाकरण ,कोरोना से बचाव आदि के लिये उठाये गए उपायों की भी चर्चा हुई।इस दौरान महिला पर्यवेक्षिकाएं पुनम कुमारी,अनिता तिवारी,सूचित कुमारी ने कई केंद्रों पर हो रहे सामाजिक अंकेक्षण का जायजा लिया

