पूर्व सांसद पीताम्बर सिंह की जयंती मनाने को लेकर बैठक।
केसरिया/पू०च०
स्थानीय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में सोमवार को पूर्व सांसद पीताम्बर सिंह की जयंती समारोह मनाने को लेकर एक बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अंचल मंत्री निजामुद्दीन खान ने किया, बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेता व पूर्व नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा आगामी 15 जनवरी को पूर्व सांसद पीताम्बर सिंह की जयंती समारोह हैं इसे ऐतिहासिक रूप मे मनाना है, प्रखंड के कोने कोने से पाटी कार्यकर्ता की उपस्थिति होनी चाहिए, बैठक में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, गया प्रसाद, नरायण किशोर राय,त्रिभुन प्रसाद, मोहन सहनी, रामबृक्ष सहनी समेत कई लोग उपस्थित थे ।

