Type Here to Get Search Results !

मझौलिया वार्ड नंबर 7 के पूर्व वार्ड सदस्य का घर जला। ▪️हजारों की संपत्ति जलकर राख। ▪️तीन बकरियां भी आग की भेंट चढ़ी।

 मझौलिया वार्ड नंबर 7 के पूर्व वार्ड सदस्य का घर जला।

 

▪️हजारों की संपत्ति जलकर राख।

▪️तीन बकरियां भी आग की भेंट चढ़ी। 


मझौलिया/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय अंचल क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह अचानक लगी आग से मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 के पूर्व वार्ड सदस्य परमा राम का घर जलकर राख हो गया। कपड़ा, बर्तन, गहना, अनाज नगदी आदि सबकुछ आग की भेंट चढ़ गए। वही तीन बकरियां भी आग में जल गई। घर में रखा साइकिल भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के काफी मशक्कत और अग्निशामक दल के प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।

इस संदर्भ में अंचलाधिकारी सूरज कांत ने बताया कि सरकारी कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा और पीड़ित परिवार को अभिलंब सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.