शराब के नशे में धुत एक युवक गिरफ्तार, जेल।
योगापट्टी/पश्चिम चम्पारण:- शनिचरी थाने की पुलिस ने फर्स्ट जनवरी को देखते हुए शराब कारोबारियों व शराबीयों के खिलाफ लगातार छापेमारी वाहन जांच व पुलिस गश्ती बढ़ा दी है । इस दौरान बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर छापेमारी व हर आने जाने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाई हुई है । इस दौरान बुधवार को थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव से शराब के नशे में धुत योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा बाजार निवासी नरेश साह को शराब के नशे में धुत होकर राहगीरों से गाली गलौज करने के क्रम में गस्ती पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है । जिसमें मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि बर्थ एकलाइजर मशीन के द्वारा किया गया है । थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार शराबी को न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है।।

