Type Here to Get Search Results !

किसान सलाहकार के खिलाफ किसानों ने जताया विरोध अवैध उगाही कर किसान सम्मान निधि योजना का नहीं दिया लाभ

किसान सलाहकार के खिलाफ किसानों ने जताया विरोध अवैध उगाही कर किसान सम्मान निधि योजना का नहीं दिया लाभ


  

मखन कुमार

बैरिया/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय अंचल क्षेत्र के श्रीनगर थाना क्षेत्र के उतरी पटजिरवा पंचायत के दर्जनों किसानों ने मोर्चा खोल दिया है । वही किसानों ने बताया कि । किसान सम्मान निधि योजना में पुनः विचार किये ।  लगभग 1 साल हो गया लेकिन आज तक किसानों का फसल क्षति मुआवजा नहीं मिला है । किसान मोतीलाल चौधरी ने बताया कि हम लोग किसान सलाहकार कौशल कुमार चौबे को अपने दस्तावेज के साथ पांच पांच सौ रुपए दिए थे । लेकिन पैसा लेकर हम लोगों का फसल क्षति मुआवजा नहीं मिला वही किसान मोतीलाल चौरसिया ने बताया कि जब हम लोग किसान सलाहकार से मिलने जाते हैं तो वे बात को टाल देते हैं और सिर्फ आश्वासन देते रहते हैं मौके पर किसान नथुनी चौधरी, मोती लाल चौधरी, चंद्रिका साह आदि किसानों ने कृषि पदाधिकारी से जांच उपरांत कार्रवाई की मांग किया है वही किसान सलाहकार कौशल कुमार चौबे ने बताया कि मेरे नियुक्ति से पुरवा वीरेंद्र कुमार मिश्रा वहां पर किसान सलाहकार के रूप में कार्यरत थे उन्हीं के द्वारा इन किसानों से पैसा लिया गया है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.