छापेमारी दल में शामिल बिजली विभाग के कर्मी एवम अन्य
गौनाहा/पश्चिम चम्पारण :- प्रखंड के पिपरा व अमोलवा गाँव के 9 बिजली कनेक्शन धारको का बिजली बिल बकाया होने के कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जेई रमेश कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बेलवा पंचायत के पिपरा गांव में तथा मंझरिया पंचायत के अमोलवा गांव में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी की गई , जिसमे यह पाया गया कि पिपरा गांव के ताहीर मियाँ के यहाँ 6,715 रुपया, हसीना खातून के यहाँ 7,435 रुपया, राधा महतो के यहाँ 3,576 रुपया, जानकी देवी के यहाँ 11,467 रुपया, प्रकाश कुमार साह के यहाँ 10,812 रुपया बिजली बिल करीब एक साल से बकाया है। ऐसे ही अमोलवा गाँव के हरिशंकर चौधरी के यहाँ 41,770 रुपया, शम्भू चौधरी के यहाँ 12,089 रुपया, जितेंद्र चौधरी के यहाँ 8,011 रुपया तथा बाबूलाल चौधरी के यहाँ 5,076 रुपया बिजली का बिल सालो से बकाया है। छापेमारी दल का नेतृत्व बिजली विभाग के जेई रमेश कुमार कर रहे थे। छापेमारी दल में सुपरवाइजर विभूति कुमार, मुकेश कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार, रविकांत शर्मा, रूपेश कुमार एवम दीनानाथ यादव आदि शामिल थे।।

