Type Here to Get Search Results !

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत।

 सड़क हादसे में दो लोगों की मौत।

लौरिया/पश्चिम चम्पारण:- घटना साठी थाना क्षेत्र की शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे सिकरहना पुल के समीप हाइवे पर  ट्रक ने दोपहिया वाहन चालक और साथ में सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में दोपहिया वाहन सवार चनपटिया थाना क्षेत्र के चौबेटोला निवासी अखिलेश कुमार राम (28) व लोयहरिया निवासी सुनील महतो (26) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।बताया जाता है की दोनों दोपहिया वाहन चालक से आने जरूरत पुरा कर नरकटियागंज से अपने घर चनपटिया लौट रहे उसक्रम मे घटना घटी वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चनपटिया पुलिस और साठी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुँची दोनों थाना की पुलिस ने दोनों मृत व्यक्तियों को वाहन से लेकर चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचा। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ राजकिशोर प्रसाद ने दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी तो परिजन आनन फानन मे पहंचे मृतकों के परिजनों का रो रोकर है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।  इस संबंध में साठी थानाध्यक्ष राजू  कुमार मिश्रा ने बताया कि जहाँ घटना हुई थी वह साठी थाना अंतर्गत आता है इस लिए साठी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए बेतिया शव गिरह भेज दिया गया। मामले की जाँच की जा रही है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.