Type Here to Get Search Results !

युवाओ की भूमिका अहम : लालबाबू राम

युवाओ की भूमिका अहम : लालबाबू राम                                             


                    

 आज  "कौमी एकता मंच"  द्वारा  जितवारपुर में राजद के प्रांतीय नेता व पूर्व विधायक लालबाबू राम का स्वागत व अभिनन्दन किया गया l राजद कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने पाग, चादर , माला तथा मोमेंटो से पूर्व विधायक का स्वागत किया l मौके पर "समाज के कल्याण व राष्ट्र के विकास में युवाओ की भूमिका " विषयक विचार गोष्ठी  भी आयोजित की गयी l अध्यक्षता समस्तीपुर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , संचालन समस्तीपुर सरपंच संघ के प्रखंड  अध्यक्ष विष्णु राय तथा धन्यवाद् ज्ञापन छात्र राजद के जिलाध्यक्ष  सतीश यादव ने की l विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक लालबाबू राम ने कहा कि देश को अंग्रेजो से आजादी दिलाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है l गरीबो के बीच साक्षरता का अलख जगाने , आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ाने तथा स्वास्थ्य व विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान कर देश को विकास के पथ पर ले जाने में देश के युवाओ ने अपनी सक्रिय भूमिका का सफलतापूर्वक  निर्वहन किया है l  मौके पर पूर्व विधायक लालबाबू राम, समस्तीपुर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , समस्तीपुर सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , समस्तीपुर छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सतीश यादव , यादव सेना के जिलाध्यक्ष अट्टा यादव , जिला राजद नेता ज्योतिष महतो , मनोज पटेल , समाजसेवी राजेश कुमार , ब्रजेश यादव , अजित यादव , मुकेश यादव , सुमन यादव , परवेज आलम , रमेश राय, भागवत राय, मोo आसिफ इकबाल , संतोष कुशवाहा , प्रमोद कुमार पप्पू , जयलाल राय, रजनीश कुशवाहा आदि मौजूद थे l



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.