Type Here to Get Search Results !

मास्क वितरण अभियान का उद्घाटन किया गया

 मास्क वितरण अभियान का उद्घाटन किया गया




मोतिहारी।पु0च0

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी  के 96वें जन्मदिवस समारोह  के अवसर पर  राष्ट्रीय सेवा योजना एवं समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "कोविड-19 जागरूकता अभियान "का प्रातः 10:00 बजे महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा द्वारा चाणक्य परिसर में  मास्क वितरण अभियान का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महामना मदन मोहन मालवीय एवम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारत विद्या केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर प्रसून दत्त सिंह एवम स्वागत भाषण समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ एम विजय कुमार शर्मा ने प्रस्तूत किया। मौके पर प्रति कुलपति प्रोफेसर जी. गोपाल रेड्डी,  संकाय अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इस रैली में समाज कार्य  विभाग के छात्र-छात्राओ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं विभिन्न तरह के पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस  कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने कोविद-19 के जिम्मेवार कारकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।  कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों जानपुल चौक, चरखा पार्क चौक,मीना बाजार, ज्ञान बाबुचौक के सभी दुकानदारों को जागरुक किया गया एवम इसके साथ साथ मास्क एवम सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के PRO डॉ सेफालिका मिश्रा एवं पर्सनल सेक्रेटरी कविता जोशी जी भी उपस्थित रही। इस मौके पर *समाज कार्य विभाग की डॉ रश्मिता रे डॉ अनुपम वर्मा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.