भाकपा(माले)29 दिसम्बर को किसान बिरोधी काला बिल के खिलाप करेगा राज भवन मार्च
रहिका मधुबनी
तीनों कृषि व किसान बिरोधी काला कानून वापस ले, मोदी सरकार। लोहट,सकरी, रैयाम चीनी मिलों को चालू करें नितिश सरकार। 29 दिसंबर के राजभवन मार्च, पटना में मधुबनी जिला से सैकड़ों किसान भाग लेंगे।-किसान महासभा। तीनों कृषि कानून वापस लेने,हर पंचायत में न्यूनतम समर्थन मूल्य,1868/-रुपया प्रति क्विंटल के दर पर किसानों बटाईदारों से धान खरीदी करने, कृषि बाजार समिति को जीबंत करने एवं लोहट,सकरी,रैयाम चीनी मिलों को चालू करने के सबाल पर प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला सचिव प्रेम कुमार झा ने कहा कि मोदी सरकार अडानी अंम्बानी के हवाले खेत खेती को करने की साज़िश कर रहा है। यह किसानों अन्नदाताओं के आंदोलन के साथ अंग्रेजों की तरह ब्यबहार कर रहा है। इसलिए इसे अंग्रेजों के खिलाफ चले आंदोलन के तर्ज पर आंदोलन करके मांग मानने पर मजबूर करना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के रहिका प्रखंड सचिव, अनिल कुमार सिंह ने कहा कि 29 दिसंबर को किसानों के राजभवन मार्च में भी सैकड़ों की संख्या में मधुबनी जिला से किसान भाग लेंगे।पुतला दहन में मनोज झा, मनीष मिश्रा,मुख लाल राम, कृपा झा,पंचू पासवान, अशोक महतो, संतोष साह, सोमन पासवान,श्याम सुन्दर भंडारी, सुनील पाठक, अशोक सदाय, सत्येंद्र राम, बिजली राम,राज कुमार पासवान, मिथिलेश पासवान,कपील यादव,राजा राम ,पवन झा सहित दर्जनों किसान महासभा व माले के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

