Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया बिहार दिवस,प्रतियोगिता का आयोजन

 


विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया बिहार दिवस,प्रतियोगिता का आयोजन 


नावकोठी (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बिहार दिवस के शुभ अवसर पर प्रभातफेरी, निबंध,रंगोली, क्विज आदि प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। अयोध्या प्रसाद सिंह मध्य विद्यालय नावकोठी में प्रधान राजेश कुमार ने बच्चों के बीच बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1911 में बिहार बंगाल से अलग होकर स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।1936 ई में बिहार से उड़ीसा राज्य का निर्माण हुआ। बिहार से 2000ई में झारखंड अलग हो गया। वहीं राधा देवी बालिका मध्य विद्यालय नावकोठी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रधानाध्यापक विभाकर कुमार ने सफल बच्चों के बीच पुरस्कार  वितरण किया।


उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय समसा, मध्य विद्यालय समसा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगरस थान सिंह,मध्य विद्यालय पहसारा बभनगामा,मध्य विद्यालय चक्का,मध्य विद्यालय रजाकपुर, प्राथमिक विद्यालय डुमरिया,मध्य विद्यालय डफरपुर,राजकीयकृत मध्य विद्यालय छतौना, प्राथमिक विद्यालय वृंदावन आदि विद्यालयों  में प्रभात फेरी,कविता गायन आदि कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बिहार राज्य के भौगोलिक स्थिति और बिहार के विकास की जानकारी बच्चों को दी गई। बिहार के मानचित्र को बच्चों ने रंगोली के माध्यम से बड़े ही रोचक ढंग से सजाया था। बच्चों ने बिहार का नक्शा बनाकर उसके चारों ओर से मोमबत्ती से जगमगा कर मनमोहक दृश्य बनाया। इस दौरान महान विभूतियों पर प्रकाश डालते हुए महात्मा बुद्ध ,जन्मजात बिहारियों में भगवान महावीर, चाणक्य, गुरु गोबिंद सिंह, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, आर्यभट्ट, डा० राजेंद्र प्रसाद, डा अनुग्रह नारायण सिंह, डा श्रीकृष्ण सिंह, जननायक कर्पूरी ठाकुर, माउंटेन मेन दशरथ मांझी के बारे में बच्चों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी और बताया गया कि ये सभी महापुरूष  ने राष्ट्र ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन किया है। इस दौरान बच्चों ने बिहार के महान् विभूतियों पर नारे भी लगाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.