अज्ञात महिला का शव बरामद
विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) तेयाय ओपी क्षेत्र के काजीरसलपुर गांव स्थित पोखर में एक अधेड़ महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव स्थित मस्जिद के पास स्थित मुकेश सिंह के मछली पालन वाले पोखर में शुक्रवार के दोपहर में एक महिला का शव तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा।जिसकी भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ उक्त पोखर के पास उमड़ पड़ी ।शव मिलने की सूचना मिलते ही तेयाय ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर तालाब से शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।शव की पहचान नहीं हो पाई है। उक्त शव लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला की है तथा सड़ी गली अवस्था में है जिससे दूर्गंध आ रही थी। ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर जांच में जुट गए हैं। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रणव भारती, सरपंच अरविंद सिन्हा, उपमुखिया अनिल चौधरी पूर्व उपमुखिया शिला देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।