Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS पुलिस लाइन निर्माण की संभावना तलाशने कई अधिकारी पहुंचे करजान

 पुलिस लाइन निर्माण की संभावना तलाशने कई अधिकारी पहुंचे करजान



ललन कुमार की रिपोर्ट



बाढ़--अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत करजान गावं के बाहरी हिस्से में ठंठा नदी के किनारे रविवार को बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमंडल से जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन की दूरी एवं अन्य कारणों से एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित पुलिस लाइन की इस क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर जरूरत महसूस की जा रही है।इसी के मद्देनजर पुलिस लाइन निर्माण की संभावना तलाशने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पटना विनीत कुमार,अनुमंडलाधिकारी सुमित कुमार,सहायक पुलिस अधीक्षक बाढ़ अरविंद प्रताप सिंह एवं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह करजान पहुंचे।इस दौरान विधायक के साथ अधिकारियों ने संभावित स्थल के नजरि नक्शा का भी अवलोकन किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.