Type Here to Get Search Results !

मैथिली समाज रहिका द्वारा मिथिला विभूति स्मृति पर्व के अबसर पर नामचीन हस्तियों के लिए की पुरस्कारों की घोषणा मधुबनी

 मैथिली समाज रहिका द्वारा मिथिला विभूति स्मृति पर्व के अबसर पर नामचीन हस्तियों के लिए की पुरस्कारों की घोषणा मधुबनी



मैथिल समाज रहिका द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय  मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह  दिनांक 24,25,26 मार्च के अवसर पर प्रत्येक वर्षो के भांति इस वर्ष भी पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। संस्था के सचिव प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा है " किरण पुरस्कार " के लिए इस वर्ष मधुबनी की यजस्वी बेटी मैथिली,हिंदी के नामचीन हस्ती  विभा रानी को उनकी  कथा संग्रह पुस्तक रहथु साक्षी छठ घाट पर दिया जाएगा।वहीं संस्था द्वारा मिथिला के गौरव ,दुनिया के नामचीन हस्ती स्व बैधनाथ मिश्र " यात्री जी " के नाम  से यात्री पुरस्कार इस वर्ष मैथिली के प्रसिद्ध लेखक ,कवि ,मैथिली में उल्लेखनीय योगदान देने बाले श्री अजित आजाद के पुस्तक कविता संग्रह अनभुआर होइत समय  को चयनित किया गया है संस्था के सचिव ने कहा कि तीसरा पुरस्कार महेंद्र सम्मान की घोषणा एक दो दिन में भी कर दिया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष सुमन कुमार माहासेठ एवम सचिव प्रो शीतलाम्बर झा ,बरिष्ट साहित्यकार उदय चन्द्र झा बिनोद सहित सभी सदस्यों ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.