Type Here to Get Search Results !

lसरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला ,बाल बाल बचे अपराधियों ने किया मार कर अधमरा ,निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज ।

 lसरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला ,बाल बाल बचे 



अपराधियों ने किया मार कर अधमरा ,निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज ।



भगवानपुर ( बेगूसराय ) थाना क्षेत्र के  बनबारीपुर पंचायत के सरपंच सह साक्षरता के प्रखण्ड सचिव रंजन कुमार पर शनिवार को अचानक लाठी डंडा से  अपराधियों ने जान लेवा हमला कर  बुरी तरह घायल कर दिया जिनका इलाज बनबारीपुर स्थित घृति जीवन अस्पताल में चल रहा है  । इस सम्बधन में रंजन कुमार ने बताया कि हमारे  छोटे भाई के खोपड़ी में 10 से 15  संख्या में  अपराधियों ने पहुँच कर   ज्यों ही आग लगा रहे थे जिसमें टेंट का समान रखा हुआ था।  जिसका  रंजन कुमार ने विरोध किया  जिस पर अपराधियों ने रंजन पर हमला बोलते हुए मार कर अधमरा कर दिया । इधर पुलिस मामले की छान बिन कर रही हैं । सूचना प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हो पाई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.