नल जल योजना के नाम पर सरकारी राशि की लूट की आशंका
भगवानपुर ( बेगूसराय ) सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी नल जल योजना की सरकारी राशि की लूट योजना साबित हो रही है । बिहार मे पांच साल बाद विधानसभा चुनाव हुए और सरकार पुनः सत्ता मे आई लेकिन अभीतक नल जल योजना सफलीभूत नही हुआ ।भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र मे तो यह योजना संबंधित लोगो के लिए लाभकारी योजना साबित हो रही है । इसका जीता-जागता उदाहरण तो इस प्रखंड मे अनेको हैं, जिसका एक बानगी मात्र लखनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 मे इस योजना की हो रही फजीहत और लूट खसोट साबित हो रहा है । उक्त वार्ड मे नल जल योजना के दो अलग अलग टंकी लगाना है । उक्त वार्ड के वार्ड सदस्य कन्हैया यादव उर्फ जुगुत लाल इस योजना के सफलीभूत हेतू अपने तीन मंजिला इमारत पर टंकी लगाने के लिए चढ़ा चुके हैं, जहां टंकी लुढ़का स्थिति मे है । उसका अलग से कहीं स्ट्रेक्चर का निर्माण अभीतक नही हुआ है, जबकि सरकारी आकड़े के मुताबिक उक्त कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसके लिए 14 लाख 56 हजार 200 रूपए की सरकारी राशि की भी निकासी हो चुका है । सरकारी आकड़े के अनुसार उक्त योजना के तहत 200 नल लगाना है, वहीं सरकारी आकड़े के अनुसार 180 नल लगाए जा चुके हैं, जबकि जमीन पर यह सरकारी आकड़े बेईमानी लग रहा है । वहीँ उसी वार्ड का दूसरा नल जल योजना का अभीतक स्ट्रेक्चर ही तैयार हुआ है । जानकारो के अनुसार एक नल जल योजना मे 18 से 25 लाख तक की प्राकलित राशि निर्धारित है । उक्त वार्ड के सचिव विक्रम कुमार है, जो पूछताछ के दौरान 14 _ 15 लाख की राशि निकासी किए जाने की बात कही ।

