शॉर्ट सर्किट की वजह से कई घरों में लगी आग
बछवारा संवाददाता प्रभात कुमार की रिपोर्ट
बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत के चमथा चक्की गांव के वार्ड संख्या आठ में शॉर्ट सर्किट से की घर जल गया ।वही मंटू महतो के फुस के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग जाने के कारण कई घर हुए जल के राख लाखों की संपत्ति हुई नुकसान घर में रखे गैस सिलेंडर भी फटी ग्रामीणों ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिसके कारण लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई आग के प्रकोप से अनिल महतो की 5 वर्षीय पुत्री व स्वर्गीय रघुवीर महतो के 62 वर्षीय पुत्र घूरन महतो झुलस गई काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया मौके पर कोई भी घटना की जानकारी मिलते ही बछवारा थाना पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुँचकर हर संभव मदद करने की बात कही। सभी घायल का इलाज चल रहा है।



