Type Here to Get Search Results !

आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका की हुई नियुक्ति, इमानदारी से काम करने की बात की सेविका व सहायिका

 आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका की हुई नियुक्ति, इमानदारी से काम करने की बात की सेविका व सहायिका



वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार सहनी के साथ गोविंद कुमार की रिपोर्ट

नावकोठी (बेगूसराय) :-   प्रखण्ड क्षेत्र के समसा के मंगलवार को वार्ड संख्या 15  के भगवती स्थान में वार्ड सदस्य मनोज साह पंच जोगो साह एवं महिला पर्यवेक्षिका ललिता कुमारी की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका पद हेतु आम सभा का आयोजन किया गया।आमसभा के दौरान सेविका व सहायिका की नियुक्ति की गई , इस नियुक्ति में दो महिलाओं को लिया गया । जिसमें सेविका पद के लिए रिंकी कुमारी पति शत्रुध्न कुमार एवं सहायिका पद के लिए प्रियंका कुमारी पति दिलीप कुमार चौधरी को चयन प्रक्रिया के तहत चयन किया गया । चयन के बाद दोनों महिलाओं को नियुक्ति पत्र भी  दिया गया। मौके पर  समसा पंचायत के मुखिया प्रभारी सनोज कुमार,मुखिया सहयोगी अभिषेक  कुमार (पिन्टू),पंचायत समिति मनोज कुमार,पूर्व प्रमुख विद्यानंद महतों  सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने सेविका व सहायक के पद के लिए महिलाओं को बाधियी भी दी । और दोनों चयनित उम्मीदवार ने कहा कि हम इस पद की मर्यादा को रखते हुए इमानदारी से कार्य करेगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.