Type Here to Get Search Results !

महिला के घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास।

 महिला के घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास।


 

बेतिया/पश्चिम चम्पारण :- स्थानीय थाना क्षेत्र के गुदरा पंचायत, वार्ड नम्बर 4 निवासी, चंदा खातून ने थाने में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसका थाना कांड संख्या 1/2021 की धारा 448,341,323,354 (b) 379,504,506,34 भादवि है, आवेदिका ने बताया है कि रात्रि करीब दस बजे मेरे पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर, महम्मद अफरोज आलम के साथ सद्दाम हुसैन,ब्यासी मियां, फिरोज मियां सभी मेरे घर में अकेला पाकर घुस कर मेरी इज्जत लूटने की नीयत से ,अफरोज आलम ने मेरा जबरन कम्बल खिंच, मुझे अर्ध नग्न कर दिया, जिसपर मैं चीखने और चिल्लाने लगी, तो बगल के घर में सो रहे सास और ससुर जब जगे तो सद्दाम हुसैन ने भागने के क्रम में, मेरे गले से सोने की सिकड़ी लेकर फरार हो गये,इस संदर्भ में, थानाध्यक्ष , राणा रणविजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि आवेदिका के आवेदन के आलोक में, प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है, ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, संवाददाता को पता चला है कि यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.