Type Here to Get Search Results !

औंसी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाईक के साथ एक चोर गिरफ्तार

 औंसी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाईक के साथ एक चोर गिरफ्तार



 बिस्फी मधुबनी

बिस्फी वाहन चेकिंग के दौरान औसी ओपी पुलिस ने एक बाईक चोर को किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान एक अपाची बाईक,दस हजार रुपए, एक मोबाइल फोन, के साथ बाइक चोर अनूराग झा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाईक चोर की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के रैयाम बलिया गांव निवासी अनूराग झा उर्फ सौरब पिता आदित्य नारायण झा के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक बरामद की गई अपाची बाईक रैयाम बलिया से छिन्तई की गई बाईक है।औसी ओपी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाईक चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई के लिए न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.